नई दिल्ली/बस्तर/स्टारलोकप्रवाह/अश्विनी कौशिक, संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने महाराज प्रवीर चंद्र भंजदेव की पुन्य तिथि पर श्रद्धांजली अर्पित की। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन एवं नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू के साथ कांग्रेस के पार्षदों ने बस्तर महाराजा स्व प्रवीर चंद्र भंजदेव जी की 56वीं पुन्य तिथि पर श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की स्व महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव आदिवासियों के मसीहा थे और आज भी बस्तर के आदिवासी उन्हें देव पुरुष मानकर पूजा करते हैं। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू पार्षद उदयनाथ जेम्स विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप,सुशीला बघेल,लता निषाद, बलराम यादव, विजय बढ़ई, सुनिता सिंह, सूर्या पाणी, पंचराज सिंह,ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, संभागीय सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,एस नीला एवं कांग्रेस के सदस्य उपस्थित रहे
More Stories
आम के पेड़ों पर पाई जाने वाली चींटी से बनने वाली चापड़ा चटनी का सीएम ने लिया स्वाद
सपा के नए जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव का स्वागत
दानवीर जगतु महारा और धरमु महारा के नाम मूर्ति स्थापना के लिए आंदोलन की चेतावनी