नई दिल्ली/स्टारलोकप्रवाह, देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल में मंगलवार को योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश महाना को उनकी कुर्सी पर आसीन कराने के साथ ही दूसरे कार्यकाल के अपने पहले संबोधन में विपक्षी दल के नेताओं से भी उत्तर प्रदेश को नया उत्तर प्रदेश बनाने में सहयोग की अपील की।क्योंकि प्रदेश की जनता ने उनके प्रतिनिधित्व पर विश्वास करते हुए उन्हें दुबारा से प्रदेश का सीएम चुना है। जनता के इस विश्वास पर सीएम ने कहा कि ‘जनता’ कभी ‘नकारात्मकता’ को स्वीकार नहीं करती है और जनता ने जो विश्वास जताया है वह कभी अविश्वास में नहीं बदलना चाहिए।
More Stories
नवजोत सिंह सिद्धू को जेल
सात दशक के बाद बैडमिंटन में भारत ने रचा इतिहास
साहित्य हमेशा राजनीति का मार्गदर्शक रहा है, पर आज बिल्कुल उलट है, यह स्थिति खतरनाक है : डॉ त्रिपाठी